महिला सहायता समिति कोष में सहयोग करें
नागौर. कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला महिला सहायता समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़, महिला अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा सक्सेना व जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कलेक्टर ने कहा कि पीडि़त महिलाओं की मदद सुनिश्चित करे। एसपी गौड़ ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों को निबटाने के लिए महिलाओं को ‘डोमेस्टिक वॉयलेंस एक्ट’ की मदद लेनी चाहिए और परिवारों को टूटने से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का नजरिया महिलाओं को प्राथमिक रूप से प्रश्रय देने का है। कलक्टर ने कहा कि पीडि़त महिलाओं की सहायता के लिए चेरिटेबल ट्रस्ट और दानदाताओं को आगे आना चाहिए। इसके लिए जिला महिला सहायता समिति के कोष में दान करने पर दानदाताओं को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।
- - -