पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकिशोर महाराज का वार्षिकोत्सव शुरू

रामकिशोर महाराज का वार्षिकोत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. दरियाव नगर, बड़ली रोड स्थित रामकिशोर महाराज का वार्षिकोत्सव गुरुवार से प्रारंभ हुआ। संत सरस्वती, नारायण स्वामी के सान्निध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को अखंड पाठ व ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद रामनाम सुमिरन व सत्संग किया। चार फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में रोजाना सुबह 8 बजे वाणी का अखंड पाठ व भजन कीर्तन किए जाएंगे। समापन समारोह में भंडारा आयोजित किया जाएगा।
- - -
‘सत्संग से होता है मन पवित्र’
नागौर. रामपोल सत्संग भवन में मौनी अमावस्या पर गुरुवार को धर्मसभा में सत्संग का महत्व बताया गया। रामनामी महंत संपतराम ने कहा कि मनुष्य को सत्संग श्रवण जरूर करना चाहिए। सत्संग से बुराइयां दूर होती हैं। मन पवित्र होता है। जब तक बुराई का अंत नहीं होगा, तब तक जीवन का आनंद नहीं आएगा। सत्संग से मानवता की प्राप्ति होती है व जीवन की कमियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग से मानव का भला होता है। सत्संग ही ऐसा सूत्र है जो हस दृष्टि से मानव को प्रगति के मार्ग पर बढ़ाता है। संत मुरली राम स्नेही व संत गोरधन राम ने भी सभा को संबोधित किया। भक्तों ने भजन कीर्तन किए।
- - -
प्रतिक्रमण सूत्र सीखने वाले बच्चे पुरस्कृत
नागौर. सिंघवियों की पोल स्थित जय मल जैन पौषधशाला में गुरुवार को साध्वी चंचला के सान्निध्य में चातुर्मास काल के दौरान प्रतिक्रमण सूत्र सीखने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जैन कांफ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला सज्जनराज मेहता ने बच्चों व महिलाओं के विकास के लिए जोर दिया। साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौरडिय़ा ने बताया कि चातुर्मास काल में 12 बच्चों को प्रतिक्रमण सूत्र सीखने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छिमू ललवानी, निर्मल सुराणा, फतेहचंद ललवानी, गौतम सुराणा, व अन्य श्रावक उपस्थित थे। संजय पींचा ने बताया कि साध्वी जयमाला सहयोगी साध्वी वृंद के साथ शुक्रवार को जोधपुर के लिए विहार करेंगी। साध्वी बसंत कंवर के प्रवचन नियमित रूप से सुबह 9.30 बजे से होंगे।
- - -