ब्रेन हंट की प्रतियां वितरित
जायल आंचलिक। स्थानीय शेखावाटी शिक्षण संस्थान में दैनिक भास्कर की बहुआयामी प्रतियोगिता ब्रेन हंट की प्रतियां छात्र-छात्राओं को आईआईसीई कम्प्यूटर संस्थान के निदेशक दिनेश धेड़ू के सहयोग भेंट की गई। इस दौरान एसएमडी एक्जीक्यूटिव ने बच्चों को बताया कि इस पुस्तिका का सोलह एक्टीविटीज को किस तरह तैयार करना है। विद्यालय के निदेशक श्रवण बांगड़ा, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश चौधरी, शारीरिक शिक्षक हरिराम मुण्डेल ने इसके लिए दिनेश धेड़ू का आभार जताया।