पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईडीएमआई योजना के तहत सानिवि मंत्री खान ने दिया चैक

आईडीएमआई योजना के तहत सानिवि मंत्री खान ने दिया चैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने भारत सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट माइनॉरिटी इंस्टीट्यूट योजना के तहत डीडवाना पब्लिक स्कूल के निदेशक रणजीत खान को 25 लाख रुपए का चैक भेंट किया। युनूस खान ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि माइनॉरिटी बाहुल्य क्षेत्रों में शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार आए और इन समाज के लोगों को अत्याधुनिक भवन व उपकरणों के साथ शिक्षा मिले। इसी के तहत आईडीएमआई योजना के तहत माइनॉरिटी शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने 25 लाख रुपए का चैक शासन सचिवालय में अपने कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदान किया।