पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नेता तो रीत का रायता, असली काम री जड़ है जनता’

‘नेता तो रीत का रायता, असली काम री जड़ है जनता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता सिटी
जैतारण विधायक और लोकसभा चुनाव के लिए मेड़ता मंडल प्रभारी सुरेंद्र गोयल ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। उन्होंने यहां चारभुजा नाथ धर्मशाला में गुरुवार की शाम बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता तो सिर्फ ‘रीत का रायता’ बनकर आते हैं असली काम की जड़ तो कार्यकर्ता ही हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद होते हैं मगर पार्टी हमारी मां है। पार्टी को धोखा देना मां बाप को धोखा देने के समान है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी के दिखाए कदमों पर ही चलें। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को वादा पूरा करने वाली नेत्री बताते हुए कहा कि सरकार ने 15 लाख नौकरियां देने का जो वादा किया वो पूरा होगा। इस मौके पर नवरत्न मल सिंघवी व रामकुमार जांगिड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. अशोक चौधरी, सत्यनारायण सिखवाल, रामेश्वर घांची, सीपी बिड़ला, नरेश जैन, सुखाराम कमेडिय़ा, रामनिवास बोराणा, रमेश लोबाणिया, इस्लाम पठान सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।