बच्चेदानी व चार किलो की गांठ निकाली
नागौर. हरि राम हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार को महिला का ऑपरेशन कर बच्चेदानी व चार किलो की गांठ निकाली। टीम के सदस्यों ने बताया कि ताऊसर निवासी मूल चंद की पत्नी लीला देवी की बच्चेदानी में काफी समय से तकलीफ थी। उन्होंने यहां बताया तो ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर प्रवीण प्रजापत, गणेश चौधरी, सुमन चौधरी, रामकुमार जाखड़, हनुमान चौधरी व छोटू आदि थे।
- - -