पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए नौ हजार बारदाना और पहुंचा

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए नौ हजार बारदाना और पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
कृषि मंडी स्थित केंद्र पर समर्थन मूल्य पर गुरुवार को 2312 बोरी मूंगफली खरीदी गई। इसके साथ ही 22 जनवरी से अब तक 11 हजार 652 बोरी मूंगफली खरीदी जा चुकी है। यह खरीद 74 किसानों से की गई। गुरुवार को 230 बोरी मूंगफली रिजेक्ट हो चुकी है।
बारदाना की कमी आने से पहले ही सोसायटी के पास कोलकाता से नौ हजार नया बारदाना पहुंच गया। सोसायटी के महाप्रबंधक रामदेव मेहला ने बताया कि नया बारदाना गुरुवार को पहुंचा। साथ ही अगली तारीखों के लिए टोकन भी जारी कर दिए गए। टोकन नंबर 96 से 117 पर खरीद के लिए तीन फरवरी की तारीख दी है।
इसमें तीन हजार 313 बोरी मूंगफली खरीदी जाएगी जिसमें 14 किसान शामिल होंगे। टोकन नंबर 118 से 136 के लिए चार फरवरी को खरीद होंगे। इसमें 22 किसान शामिल होंगे और तीन हजार 170 बोरी की खरीद होगी। टोकन नंबर 137 से 151 तक की खरीद पांच फरवरी को होगी, इसमें 15 किसान शामिल होंगे और 2325 बोरी की खरीद होगी। सोसायटी ने किसानों से अपील की है कि किसान अपना माल खुली झाल में ही लेकर आएं। बोरियों में माल लाने के कारण तौलने में परेशानी होती है। गुणवत्ता आंकने में भी परेशानी होती है।