- Hindi News
- आज से नए लुक में नजर आएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
आज से नए लुक में नजर आएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
भास्कर न्यूज - मेड़ता रोड
जयपुर-जोधपुर के बीच वाया मेड़ता रोड होकर संचालित होने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 31 जनवरी से अत्याधुनिक डिब्बों के साथ संचालित होगी। एलएचबी अधिक सुविधाजनक व संरक्षा युक्त है। जोधपुर मंडल में पहली बार ऐसे कोच देखने को मिलेंगे। जयपुर- जोधपुर के बीच संचालित ट्रेन संख्या 22477-22478 जो कि वाया मेड़ता रोड होकर प्रतिदिन संचालित हो रही है। इसमें पारंपरिक डिब्बों के स्थान पर हॉल्फमैन बास्च कोच लगाएं जाएंगे। स्टील से बने कोच में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह होगी तो प्रत्येक कोच में छोटी पेंट्री भी होगी। आपात स्थिति में यात्रियों के निकलने के लिए चार निकासी की भी व्यवस्था है। नए कोच जर्मनी से आयातित तकनीक द्वारा तैयार डिब्बे है। वर्तमान में कपूरथला में निर्माण करवाया गया है। जो कि स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण वजन हल्का व संरक्षा वाले है। यात्री सुविधा की दृष्टि से उपयुक्त हैं। जोधपुर- जयपुर इंटरसिटी में नई तकनीक के ट्रेन में एक थर्ड एसी, 1 एसी चेयरकार, 8 आरक्षित कोच, 4 जनरल, दो गार्ड कोच सहित कुल 16 कोच होंगे।
पुराना ही रहेगा ट्रेन का शिड्यूल
ट्रेन जोधपुर- जयपुर के बीच इंटरसिटी को होलीडे के रूप में 21 अगस्त से संचालित किया गया था। अब एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। जोधपुर से ट्रेन संख्या 22477 शाम सवा छह बजे रवाना होकर जयपुर रात 10.46 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर से ट्रेन संख्या 22478 सुबह छह बजे जयपुर से रवाना होकर साढ़े दस बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी चेयरकार, छह द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 6 जनरल कोच, दो गार्ड कोच सहित कुल 15 कोच होंगे। ट्रेन गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन, नावां सिटी, फुलेरा में ठहराव करेगी। ट्रेन का संचालन जयपुर तक ही किया जाएगा।