पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्चछात्रों के दो गुटों के बीच विवाद की घटना, 13 छात्र हिरासत में

ञ्चछात्रों के दो गुटों के बीच विवाद की घटना, 13 छात्र हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
कुचामन महाविद्यालय में बुधवार को तरंग प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के दो गुटों में पथराव व मारपीट की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी हालात सामान्य नहीं हुए। पहले से तय योजना के तहत गुरुवार को एक पक्ष के छात्र रोष प्रकट करने पहुंचे। पुलिस से उनकी बहस हो गई। इसके बाद पुलिस व छात्रों के बीच लाठी भाटा जंग हुई।
प्रतियोगिता समापन व छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान गुरुवार को कॉलेज के बाहर छात्रों के एक गुट व पुलिस में जमकर लाठी भाटा जंग हुई। जंग का मैदान बने स्टेशन रोड पर एक ओर कॉलेज में घुसने का प्रयास कर रहे बेकाबू छात्र थे तो दूसरी तरफ उनकी इस कोशिश को नाकाम करने में जुटा पुलिस जाप्ता था। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक चली तकरार से कॉलेज के आस पास अराजकता का माहौल रहा। अफरा तफरी व हुड़दंग के बीच मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहा व कॉलेज के आस पास की कॉलोनियों में पुलिस व छात्रों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उग्र हुए छात्रों को तितर बितर कर 13 युवकों को हिरासत में लिया है।
मुकदमे के विरोध में दिया ज्ञापन
बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद व पथराव की घटना के बाद कॉलेज प्राचार्य की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। इससे एक पक्ष के छात्र नाराज हो गए। गुरुवार सुबह जाट छात्रावास के बाहर बैठक हुई। बैठक के बाद भीड़ में शामिल युवक जुलूस के रूप में उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे।छात्रावास के पास एकत्रित लोगों में से लगभग 50-60 छात्र कॉलेज के सामने पहुंच गए। वे अंदर जाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस जाप्ते के साथ कॉलेज के गेट पर उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा व थानाधिकारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।