- Hindi News
- इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चार को
इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चार को
नागौर$ रतन बहन बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में चार फरवरी को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। बालिका शिक्षा फाउंडेशन, जयपुर की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत कक्षा 10 व 12 में उच्च अंक लाने वाली चयनित छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप क्रमश 75 हजार व एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि छात्रा के बैंक खाते में जमा होगी। इसके लिए छात्रा को स्वयं के बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी देनी होगी। डीईओ माध्यमिक प्रथम ने बताया कि चयनित छात्राओं की सूची संबंधित शाला प्रधानों को भिजवा दी गई है। शाला प्रधान संबंधित छात्राओं को सूचित करेंगे। छात्राओं को वर्तमान में जहां वह अध्ययन कर रही हैं से नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र देना होगा। प्रमाण पत्र के अभाव में पुरस्कार की राशि नहीं दी जाएगी।