पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थी मित्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने स्थाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सदस्यों ने कलेट्रेट परिसर में रैली भी निकाली। जिलाध्यक्ष महेंद्र डिडेल ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को संघ के सदस्यों की जिला शिक्षा अधिकारी व समस्त ब्लॉक अधिकारियों के साथ वार्ता होगी। इस दौरान हरलाल डूकिया, रामस्वरूप, प्रदीप यादव, गणेश राम गोदारा, अर्जुन मातवा, मनोज दाधीच, सुमेर सिंह, सुशील कुमार, भरत सिंह, भंवर बिश्नोई, दुर्गा प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।
- - -