पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याणकारी कार्यों में जैन हमेशा आगे: भंसाली

कल्याणकारी कार्यों में जैन हमेशा आगे: भंसाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
जैन धर्म अपने अहिंसा व समता के सिद्धांत पर आधारित है। जैनों ने हमेशा जन कल्याण कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़-चढ़ कर दर्ज की। जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित बधाई कार्यक्रम के दौरान राजस्थान युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भंसाली ने ये विचार व्यक्त किए।
इस दौरान जैन समाज के युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान बाहुबली भंसाली, विनय मोदी, मितेश लूंकड़, कनक जैन, राजेंद्र सालेचा, संजय छाजेड़, रितेश सालेचा, विक्रम भंडारी, संजय राठी, पंकज छाजेड़, अरूण छाजेड़, संजय दांती आदि युवा मौजूद थे। इसी प्रकार जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने पर नरेश ढेलडिय़ा, वरिष्ठ नेता हुलास बाफना, आनंद मेहता, अरविंद कांकरिया, कांतिलाल ढेलडिय़ा, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव विनोद गोठी, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष रौनक श्रीश्रीमाल, प्रवीण भंसाली, चंद्रा बालड़, आकाश भंडारी सहित जैन समाज लोगों ने खुशी जाहिर की।