- Hindi News
- कालानी के बलिदान दिवस पर कैदियों को दी कंबलें
कालानी के बलिदान दिवस पर कैदियों को दी कंबलें
भास्कर न्यूज - बालोतरा
अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर बालोतरा जेल में कैदियों को सिंधी पंचायत संस्था की ओर से कंबल वितरित की गई।
कार्यक्रम में संस्था सचिव वासुदेव बसरानी की ओर से देश की आजादी में कालानी के शहादत के बारे में जानकारी दी। साथ ही कैदियों को राष्ट्रहित में अच्छा कार्य करके अपना नाम करने की प्रेरणा दी। कार्यवाहक जेलर नरेश शुक्ला, प्रहरी हबीब खां, राजू राम, संतोषसिंह के साथ सिंधी सभा अध्यक्ष इंद्रकुमार बसरानी, युवा शक्ति के मनीष लालवानी, सिंधु गुलशन अध्यक्ष राजा संगतानी, रमेश सायानी, सुनील व विक्की लालवानी, नंदलाल लालवानी, महेश कुमार लालवानी, दीपू भैरानी, संजय आहूजा ने कैदियों को कंबल, बिस्किट व फल वितरित किए। संस्था सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
:बालोतरा. कैदियों को कंबल बांटते कार्यकर्ता।