नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती आज
बाड़मेर. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गुरुवार सुबह नौ बजे गोपीकिशन गेस्ट हाऊस में मनाई जाएगी। भाजपा नगर महामंत्री हरीसिंह राठौड़ ने बताया कि भारत के महान देशभक्त नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम के साथ भाजपा नगर मंडल द्वारा राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि पुष्पांजलि कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर पर्बतसिंह महेचा के सानिध्य में व नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता की अध्यक्षता में रखा जाएगा।
इस कार्यक्रम में समस्त भाजपा विधायक, भाजपा पदाधिकारी, समस्त पार्षदगण, नगर कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।