- Hindi News
- जैन समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित करने पर खुशी जताई
जैन समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित करने पर खुशी जताई
बाड़मेर. केंद्र सरकार के जैन समुदाय के युवाओं में खुशी का माहौल है। हम तुम फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित सभा में युवाओं ने खुशी जताते हुए केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। युवाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर केंद्र सरकार के फैसले पर खुशी जताई। इस मौके पर क्लब संयोजक तरूणमुखी ने कहा कि केंद्र सरकार की जैन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक घोषित करने से समाज को सबल मिलेगा। युवा वर्ग को आरक्षण का फायदा मिलेगा, समाज मजबूत बनेगा, क्लब अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने कहा कि क्लब केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से समाज को जोडऩे का सशक्त प्रयास करेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र जैन ने किया। इस मौके पर महावीर जैन, हितेश बोहरा, संजय जैन, रवि मालू, नरेश जैन व प्रशांत सहित कई युवा मौजूद थे।
बालोतरा. केंद्रीय कांग्रेस सरकार की ओर से जैन समुदाय को संपूर्ण भारत में अल्पसंख्यक के दर्जे की घोषणा करने व शीघ्र कार्ययोजना लागू करवाने को लेकर अखिल भारतीय जैन युवक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। संघ के प्रवक्ता सतीश खींवसरा ने बताया कि इस घोषणा व दर्जे से जैन समुदाय को कई सरकारी अल्पसंख्यक योजनाओं तथा स्कॉलरशिप का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान बाड़मेर संघ जिलाध्यक्ष रणजीत कवाड़, बालोतरा शाखाध्यक्ष मोहन बोहरा, पारस कवाड़, कल्पेश हुंडिया, कीर्ति विनायकिया, दीपक पटवारी, तनसुख सालेचा, कैलाश ढेलडिय़ा सहित सभी संघ सदस्यों ने राहुल गांधी को आभार पत्र भेजकर खुशी जाहिर की।