पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप ने शुरू किया आम आदमी राहत केंद्र

आप ने शुरू किया आम आदमी राहत केंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव चिह्न झाडू से बुधवार को सफाई अभियान की शुरुआत राजकीय अस्पताल में झाडू लगाकर की। आप मीडिया प्रवक्ता अशोक गोदारा ने बताया कि आप पार्टी ने रणवीरसिंह भादू के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल की सफाई कर मरीजों को राहत पहुंचाई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहरी परिसर में कई वर्षों से पड़े कचरे को हटाकर अस्पताल को नई सौगात दी। साथ ही अस्पताल के अंदर सभी वार्डों एवं शौचालयों की संपूर्ण सफाई की गई। रणवीरसिंह भादू ने बताया कि पार्टी कार्यालय में आम आदमी राहत केंद्र भी खोला गया हैं।
जिसमें प्रतिदिन आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान के लिए प्रशासन से पूर्ण पैरवी की जाएगी। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसका प्रभारी राजेन्द्र चौधरी को बनाया गया हैं।
आम आदमी पार्टी चौहटन मंडल की बैठक आज : आम आदमी पार्टी के रणवीर सिंह भादू ने बताया कि आम आदमी पार्टी चौहटन मंडल की बैठक गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन के पास 11 बजे रखी गई हैं। इसके बाद धनाऊ मुख्यालय पर दोपहर 2 बजे बैठक रखी गई हैं। बैठक में इन मंडलों की कार्यकारिणियों का गठन कर सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी।