- Hindi News
- मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचे : डॉ. प्रियंका
मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचे : डॉ. प्रियंका
भास्कर न्यूज क्चबाड़मेर
नवकार बाल विद्या मंदिर उप्रावि द्वारा बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.प्रियंका चौधरी ने झंडी दिखा कर रवाना किया।इससे पूर्व आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार हैं। हमें मतदान के दिन सभी को मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करना चाहिए।रैली के दौरान बच्चों ने विभिन्न मोहल्लों में मतदान जागरुकता से प्रेरित नारे लगाए। हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र की क्या पहचान हम निष्पक्ष करें मतदान, वोट हमारा है अनमोल कभी न लेंगे इसका मोल जैसे कई मतदान जागरु कता से प्रेरित नारे लगाकर मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन गणेश राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उमर फारूक गौरी, संस्थान अध्यक्ष सुरेश जाटोल, दुर्गा, निकिता, रमजान खान, निहाल खान, स्वरूपाराम, नरेन्द्र सोनी, सोनू राठौड़, मोहित कुमार व रामलाल माली मौजूद थे। इस अवसर पर मारवाड़ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नरपतसिंह देवड़ा, वी.डी.एस. कंपनी के प्रबंधक जोसफ, पूर्व पार्षद छगनलाल जाटोल, तनेराज सिंह गहलोत, प्रधानाध्यापिका भावना चौधरी मौजूद थीं।
मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई : कैलाश मेघवाल को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर बाड़मेर दलित समाज ने खुशी जताई है। अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन जाटोल ने बताया कि पहली बार किसी दलित समुदाय से राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जिससे दलित समाज में खुशी व्याप्त है। इस दौरान मेघवाल के अध्यक्ष बनने पर बाड़मेर में आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया। इस दौरान अखिल भारतीय रेगर महासभा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जाटोल, अनुसूचित जाति भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, ईश्वरचंद नवल, अखिल भारतीय रैगर महासभा के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुर्डिया, धर्मदास जाटोल, अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष ताराचंद वडेरा, जिला प्रवक्ता अंकित गोसाई, सुरेश सिंघाडिय़ा, सिकंदर, पुखराज सुवासियां, दिलीप खोरवाल, धर्मेंद्र फुलवारियां, युवा प्रकोष्ठ धोरीमन्ना ब्लॉक अध्यक्ष ओम गोसाई, प्रेम सुवासियां सहित दलित समुदाय के लोगों ने खुशी जताई।
:बाड़मेर. नवकार बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों की जागरुकता रैली को झंडी दिखा रवाना करती डॉ.प्रियंका चौधरी।
नवकार बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाल मतदान का महत्व बताया