- Hindi News
- नरेंद्र मोदी आर्मी ने चलाया सदस्यता अभियान
नरेंद्र मोदी आर्मी ने चलाया सदस्यता अभियान
बाड़मेर. नरेंद्र मोदी आर्मी द्वारा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण गांधी चौक में आयोजित हुआ। संगठन के जिला प्रवक्ता अनिल गौड़ ने बताया कि
नमो आर्मी द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक सारला की अगुवाई में आयोजित हुआ। सारला ने बताया कि आज देश का हर युवा वर्ग आने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को देखना चाहते हैं। संगठन के जिला महामंत्री सुनील मोडवानी ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इससे जोड़ेगा। संगठन के नगर अध्यक्ष महेशा सोनी ने बताया कि नगर के 40 वार्डों में सदस्यता अभियान चला कर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान युवा पार्षद महेंद्र धारू, महेंद्र सिंह बालेरा, जोगाराम गोरसिया, मांगीलाल महाजन, भोमाराम डऊकिया, बाबूलाल देवड़ा, गोपालसिंह बिदावत व इंद्रजीत माली मौजूद थे।