पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय राउप्रावि संख्या 1 में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। गतिविधियों में कब्बडी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभाग की ओर से लगाए गए शारीरिक शिक्षक प्रेमसिंह, प्रहलादराम, करनाराम व भंवरलाल गौड़ की ओर से राज्य स्तरीय चयन की सूची तैयार की गई। प्रतियोगिता का समापन भंवरलाल गौड़ की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के अध्यापक बजरंग सिंह शेखावत ने सहयोग प्रदान किया। अंत में प्रहलाद चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जसोल सुपर 8 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
भास्कर न्यूज - बालोतरा
जसोल सुपर 8 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएनवी सीनियर सैकंडरी स्कूल प्रांगण में समारोहपूर्वक हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि पंजूराम बारासा ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है। साथ ही खेलों से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
आयोजक ईश्वर व गोविंद अन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन 5 मैच हुए, जिसमें स्टार गोल्ड, सुपर किंग्स, जसोल वॉरियर्स, माजीसा क्लब व एए क्लब ने बाजी मारी। समारोह में डीएस सुरेश, ताराचंद, कुलवंतसिंह, लूणाराम, भरत अवस्थी आदि मौजूद थे।