आखिरी दिन 22 चालान
भास्कर न्यूज - बालोतरा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के आखिरी दिन बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 चालान किए गए।
यातायात प्रभारी हड़मानराम प्रजापत ने बताया कि अभियान के दौरान 110 वाहनों पर स्टीकर लगाए गए। शहर के आम चौराहों पर 26 बैनर, ट्रैक्टर पर 300 रिफलेक्टर तथा 500 पंपलेट्स बांटे गए। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों में जाकर करीब 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
राहगीरों को यातायात नियम बताए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सचिव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयप्रकाश नारायण पुरोहित की ओर से बुधवार को प्रथम रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस यातायात सहायता केंद्र के पास विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव पुरोहित ने बताया कि शिविर में पुलिसकर्मियों व राहगीरों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मोटर दुर्घटना अधिनियम, यातायात नियमों की पालना करने की आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई। शिविर में नगरपरिषद सभापति महेश बी चौहान ने भी भाग लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत, डीएसपी अमृत जीनगर, थानाधिकारी सुखाराम विश्नोई व यातायात प्रभारी हनुमानाराम प्रजापत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।