पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘उमंग’ में सुर ताल का धमाल

‘उमंग’ में सुर ताल का धमाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूजक्चबाड़मेर
पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहे उमंग-2014 के दूसरे दिन सुर, लय और ताल की धूम रही। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.शिप्रा साहा की अध्यक्षता में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकाभिनय एवं वाद्य यंत्र वादन की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अंजु सुथार ने बताया कि एकल नृत्य एवं समूह नृत्य में छात्र-छात्राओं ने मारवाड़ी, डिस्को, पॉप संगीत आदि पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कुछ छात्रों ने महिलाओं के वेश में तथा छात्रा ने पुरुष के वेश में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका डॉ.ललिता मेहता, डॉ.पीडी सिंघल तथा डॉ.एन एम सुराणा ने निभाई। एकाभिनय प्रतियोगिता में छात्रों ने नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर आदि की भूमिकाओं में अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हारमोनियम, मोरचंग आदि पर विभिन्न धुन छेड़कर प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ.अरुणा, डॉ.दीप्ति राठौड़, बाबूलाल मेघवाल तथा बाबूलाल धनदे रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिलीप तनसुखानी प्रथम, महेंद्र खींची एंड पार्टी ने द्वितीय एवं घमंडाराम एंड पार्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।एकाभिनय में हंसाराम प्रथम, गोगाराम द्वितीय एवं सद्दाम हुसैन तृतीय रहे। इसी तरह वाद्य यंत्र में अनवर खां, शेर मोहम्मद एवं जितेंद्र पूनिया ने बाजी बारी।