- Hindi News
- मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर खुशी
मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर खुशी
बालोतरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वर्तमान विधायक कैलाश मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष पद बनाए जाने से मेघवाल समाज में खुशी की लहर है। राजस्थान मेघवाल समाज ((रजि.)) उपखंड बालोतरा के अध्यक्ष हरिराम जसोल ने बताया कि मेघवाल समाज की बैठक भाजपा जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के दलित वर्ग में पहली बार किसी दलित वर्ग के व्यक्ति को यह मौका दिया गया, जो सराहनीय है। इस दौरान अमराराम राठौड़, कानाराम इंद्राणा, मानाराम परिहार, बाबूलाल नामा, रूपाराम पाचंल, धनराज नामा, सालगराम परिहार, देवाराम गढ़वीर, डायाराम सोढ़ा, चंपालाल भाटी सहित लोग मौजूद थे।
सिवाना. भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर हुकमाराम सोलंकी, नरसाराम मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल ने खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया।