पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों के शिष्ट मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

विधायकों के शिष्ट मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यज क्चसमदड़ी
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से विधायक हमीरसिंह भायल, शिव विधायक मानवेंद्रसिंह, गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सोजत विधायक संजना आगरी ने शिष्ट मंडल के रूप में मुलाकात की।
विधायक कार्यालय सिवाना से मिली जानकारी के अनुसार शिष्ट मंडल ने बाड़मेर-जैसलमेर जिलों में डोडा-पोस्त की कमी के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आबकारी कमिश्नर को निर्देश दिए की क्षेत्र में स्थिति सुधारने के प्रयास करें, ताकि क्षेत्र में डोडा पोस्त की कमी नहीं आ पाए। लोगों की मांग के अनुसार बजरी की रॉयल्टी दरों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री राजे ने खनिज विभाग के निदेशक एवं प्रिंसिपल सेकेट्ररी तन्मय कुमार से दो दिन के अंदर लोगों की मांग के अनुसार दरें निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। विधायक हमीरसिंह भायल ने ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर व प्रबंध निर्देश डिस्कॉम जोधपुर से मुलाकात कर 33/11 केवी मेली व भागवा में ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता बढ़ाने की मांग की थी। सिवाना विधायक के निजी सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को 33/11 केवी मेली में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पहुंच गया है व भागवा 33/11 केवी के लिए ट्रांसफार्मर लगने से किसानों को प्रतिदिन 7 घंटे व घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।
मतदाता दिवस २५ को : बाड़मेर. तहसीलदार रामचंद्र पंचार ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह जिला स्तर पर राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया जाएगा।