पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पर्यावरण समिति की बैठक 27 को

जिला पर्यावरण समिति की बैठक 27 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
जिले में पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी उद्देश्यों की क्रियान्विति के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलक्टर भानु प्रकाश एटूरू की अध्यक्षता में 27 जनवरी को दोपहर 3.0 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उप वन संरक्षक लक्ष्मणलाल ने बताया कि इस बैठक में गत बैठक में लिए निर्णयों की क्रियान्विति एवं प्रगति समीक्षा के अलावा जिले में मुख्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा ली गई पर्यावरणीय स्वीकृतियों में अधिरोपित शर्तों की पालना, ठोस कचरा निस्तारण, पॉलीथीन बैग के उपयोग की रोकथाम, अवैध खनन की रोकथाम, अस्पतालों में कचरा निस्तारण, लूणी नदी के प्रदूषण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।