पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी व्यापारियों ने फूंका ठेकेदार का पुतला

बजरी व्यापारियों ने फूंका ठेकेदार का पुतला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज़ - बालोतरा
बजरी नाकों पर बजरी ठेकेदार की ओर से परिवहनकर्ताओं से की जा रही कथित अवैध वसूली को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस के आगे दिया धरना 12 वें बुधवार को भी जारी रहा।
परिवहनकर्ताओं ने अर्थ मूवर्स एसोसिएशन के तले उपखंड कार्यालय के आगे ठेकेदार का पुतला फूंका गया और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने एसडीएम अयूब खां को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली रोकथाम की मांग की। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि बजरी नाकों पर ठेकेदार परिवहनकर्ताओं की ओर से मनमानी राशि वसूल रहा है। विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बावजूद ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। इससे परिवहनकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इधर, ट्रैक्टर यूनियन बालोतरा समूह ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ठेकेदार की अवैध वसूली पर रोकथाम की मांग की। इस अवसर पर खीमसिंह राजपुरोहित, कमल पुंगलिया, वागाराम चौधरी, माणक गहलोत, मनोहरसिंह गूगड़ी, ठाकराराम भाट, पुखराज गहलोत, बंशीसिंह, श्रवण गहलोत, कालू खां, बाबूसिंह राजपुरोहित, नकलसिंह, सोहनलाल सहित बजरी व्यापारी मौजूद थे।