बाइक की टक्कर से राहगीर घायल
बालोतरा. कल्याणपुर थाने में बुधवार को बाइक को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार घेवरराम पुत्र रामाराम भील निवासी बादू का बाड़ा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई भंवराराम कल्याणपुर स्थित पेट्रोल पंप से कस्बे की तरफ पैदल आ रहा था। इस दरम्यान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के चालक रामसिंह ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में भंवराराम गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।