पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़मेर से दक्षिण भारत रेल सेवा का सपना अधूरा

बाड़मेर से दक्षिण भारत रेल सेवा का सपना अधूरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखाराम जाखड़ - बाड़मेर
रेल बजट में बाड़मेर को निराशा के बाद बाड़मेर- जैसलमेर सांसद की अनुशंसा पर बाड़मेर से बैंगलुरू ट्रेन की मंजूरी 27 फरवरी 2013 को मिली थी। करीब 11 माह बाद भी बाड़मेर में बैंगलुरू के लिए ट्रेन शुरू करने को लेकर जोधपुर संभाग रेलवे के पास कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जिससे बैंगलुरू के लिए रेल सेवा का सपना साकार नहीं हो पाया है।
26 फरवरी 2013 को केन्द्र सरकार ने रेल बजट पेश किया। इसमें बाड़मेर-जैसलमेर को कोई खास सौगात नहीं मिली। इससे थारवासियों को निराशा हाथ लगी। इस दौरान सांसद हरीश चौधरी की पहल पर बाड़मेर से यशवंतपुरा तक रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की गई। इससे लोगों की उम्मीदों को पंख लगे। मगर, लंबे अर्से बाद भी घोषणा की क्रियान्विति शुरू नहीं हुई।



गाइडलाइन जारी नहीं

॥हमारे पास अभी तक बाड़मेर से बैंगलुरू रेल सेवा को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आई है। रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर डीआरएम ने दौरे के दौरे के दौरान आवश्यक निर्देश दिए थे। सुविधाएं बढ़ाने की भी तैयारी है।

-गोपाल शर्मा, पीआरओ, रेलवे जोधपुर जोन

जल्द ही शुरू होगी बैंगलुरू एक्सप्रेस

॥बाड़मेर से बैंगलुरू के लिए बजट घोषणा के बाद मंजूरी दी गई थी। अब तक कोई तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन रेलवे टाइम टेबल में बाड़मेर-बैंगलुरू एक्प्रेस का भी टाइम टेबल जारी हो चुका है। उम्मीद है कि डेढ़-दो माह में प्रयास सफल हो जाएंगे।

-हरीश चौधरी, सांसद बाड़मेर-जैसलमेर

जयपुर के लिए एक ट्रेन

बाड़मेर से सीधे जयपुर के लिए प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में मालाणी एक्सप्रेस के अलावा कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में जयपुर जाने वाले यात्रियों को

एकमात्र मालाणी ट्रेन से ही सफर करना पड़ता है। हालांकि रविवार व मंगलवार को बाड़मेर से गुवाहटी एक्सप्रेस भी जयपुर से होकर गुजरती है।

यह मौजूदा रेल सेवा

समय ट्रेन कहां से कहां

प्रात: 5 बज पैसेंजर बाड़मेर से जोधपुर

प्रात: 6:45 बजे कालका एक्स. बाड़मेर से हरिद्वार

प्रात: 7:30 बजे पैसेंजर बाड़मेर से मुनाबाव

दोपहर 2 बजे पैसेंजर बाड़मेर से जोधपुर

शाम 6 बजे मालाणी एक्स. बाड़मेर से दिल्ली

रात 10.45 बजे गुवाहटी एक्स. बाड़मेर से गुवाहटी

((रवि-मंगल))

रात 11.25 बजे पैसेंजर बाड़मेर से जोधपुर

ञ्च27 फरवरी 2013 को हुई थी बाड़मेर-बैंगलुरू रेल सेवा की घोषणा, अब तक नहीं हुआ अमल