पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात नियमों की जानकारी दी

सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात नियमों की जानकारी दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बाड़मेर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज 16 जनवरी से हुआ जिसका समापन बुधवार को हुआ। अभियान को सफल बनाने में किरण सेवा संस्थान, अपना घर बाड़मेर, लक्ष्य संस्थान, बाड़मेर व मुस्कान संस्थान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस अभियान में गाडिय़ों के रिफ्लेक्टर व काली पट्टियां लगाई गई ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अभियान के समापन पर यातायात पुलिस अधिकारी करणसिंह ने कहा कि ये अभियान का मकसद आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देना व उनसे लाभ पहुंचाना था। यातायात विभाग द्वारा कम से कम चालान काटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस कार्य में संस्थान कार्यकर्ता राजाराम सोलंकी, देवेन्द्र चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, आशा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, सरला चौधरी, नवीन सिंह व भंवरलाल चौधरी ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
11 चालान काटे, 3 वाहन जब्त किए
धोरीमन्ना. सड़क सुरक्षा अभियान में आमजन को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत 11 चालान काटे गए व 3 वाहन जब्त किए गए। चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत आमजन को नशा करके वाहन नहीं चलाने के प्रति आगाह किया गया। युवाओं से मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने का सुझाव दिया गया। वाहन चालकों को बताया गया कि बिना लाइसेंस वाहन न चलाए। दुर्घटना से बचने के लिए कभी भी अनावश्यक ओवरटेक न करें। थानाधिकारी ने वाहन चालकों को हेल्मेट पहन कर वाहन ड्राइव करने की सीख दी गई।