पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे की आगोश में बाड़मेर

कोहरे की आगोश में बाड़मेर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चबाड़मेर
पिछले दिनों की अपेक्षा बुधवार को सर्दी के तेवर काफी तीखे रहे। सवेरे के समय पूरा शहर कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। कोहरे के चलते यातायात काफी प्रभावित हुआ। सवेरे करीब 10 बजे तक रोड पर सन्नाटा पसरा नजर आया। ठंड हवा के चलते लोग भी घरों में दुबके रहे। धूप निकलने के बाद शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही देखी गई। इससे पूर्व सवेरे शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। कई जगहों पर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा तथा ऊनी लबादों में लिपटे देखे गए। इधर, सवेरे के समय कोहरे व रात्रि में पडऩे वाले ओस तथा आसमान में बादलों के छाए रहने से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती है।
स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
सवेरे ठंड व कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सुबह जल्दी ऑफिस जाने वाले सरकारी कर्मचारी भी इस परेशानी से रूबरू हुए। कर्मचारी धूप निकलने के बाद दोपहर तक धूप सेंकते नजर आए। वहीं बच्चे स्कूल में ठिठुरते नजर आए। इधर यात्रा के लिए बाहर निकले लोग भी सर्दी से बचाव के पूरे जतन कर बाहर निकले।
ऊनी लबादों में लिपटे दिखे लोग
ठंड से बचाव के लिए पूरे दिन लोग ऊनी लबादों में लिपटे नजर आए। बाइकों पर भी चालक बचाव के पूरे जतन किए दिख रहे थे। चालकों ने हाथ में दस्ताने, मफलर, जैकेट पहन सर्दी से अपनी सुरक्षा किए हुए थे।