पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो जेटीओ व रोजगार सहायक सस्पेंड बीडीओ, ग्रामसेवक को चार्जशीट

दो जेटीओ व रोजगार सहायक सस्पेंड बीडीओ, ग्रामसेवक को चार्जशीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनरा में मनरेगा में 18 लाख के गबन का खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी चौहटन, ग्रामसेवक को चार्जशीट जारी करने के साथ दोषी पाए गए तीन कार्मिकों को सस्पेंड किए। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में अनियमितता का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित की। इसकी रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा सामने आया।
कोनरा ग्राम पंचायत में नरेगा योजना के तहत फर्जी मस्टररोल के जरिए 18 लाख के गबन के मामले में कलेक्टर भानु प्रकाश एटुरू ने तीन पंचायत समिति बीडीओ व कोनरा ग्रामसेवक को चार्जशीट और दो कनिष्ठ तकनीकी सहायक व एक रोजगार सहायक को सस्पेंड कर दिया है। तीन सदस्य कमेटी की जांच में नरेगा कार्य के तहत 18 लाख रुपए के गबन सामने आया है।
ग्राम पंचायत कोनरा ग्रामसेवक व बीडीओ की मिलीभगत से नरेगा योजना के तहत चलने वाले कार्यों के फर्जी मस्टररोल बनाकर 18 लाख रुपए फर्जीवाड़ा किया गया। फर्जीवाड़ा फरवरी 2013 से अप्रेल 2013 के बीच किया गया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर जांच कमेटी का गठन किया गया। इसमें बीडीओ, नरेगा एक्सईएन व लेखाधिकारी शामिल थे। जांच में 18 लाख का गबन उजागर होने पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर भानु प्रकाश एटुरू ने बीडीओ लादूराम विश्नोई व ग्रामसेवक लखन दान को 17 सीसी का नोटिस जारी किया है। वहीं इस मामले में दो कनिष्ठ तकनीकी सहायक व एक रोजगार सहायक को सस्पेंड किया।