पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरुकता रैली के जरिए सुरक्षा का संदेश दिया

जागरुकता रैली के जरिए सुरक्षा का संदेश दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने 25वें सड़क सुरक्षा सप्ताह में दुपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ एसपी हेमंत शर्माने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।वोडाफोन अधिकारी मैनेजर राजीव झा, सेफ्टी स्पोक व एडमिन इंचार्ज पुनीत बंसल की उपस्थिति में समस्त वोडाफोन स्टाफ द्वारा यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई जो नेहरू नगर में पहुंची। रैली में दुपहिया वाहन चालाकों ने तख्तियों के माध्यम से सुरक्षा प्रबंध नियमों के तहत सुरक्षा का संदेश दिया। सभी बाइक सवार व पिछली सीट पर बैठे व्यक्तियों ने हेलमेट लगा रखे थे। वोडाफोन कंपनी द्वारा इस प्रकार के सड़क सुरक्षा अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। कंपनी मोबाइल सेवा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। अंत में वोडाफोन की ओर से पुनीत बंसल ने आभार व्यक्त किया।