रामानंदाचार्य जयंती पर प्रतियोगिताएं
भास्कर न्यज - बालोतरा
वैष्णव समाज व वैष्णव सेवा समिति बालोतरा के तत्वावधान में तीन दिवसीय रामानंदाचार्य जयंती को लेकर बुधवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में समाज के बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश पचपदरा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन को लेकर बुधवार को वैष्णव समाज भवन के पास वाडिया मस्जिद के पीछे विभिन्न प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में धीमी गति साइकिल रैस हुई। उन्होंने बताया कि म्यूजिकल चेयर बालिका वर्ग में सरस्वती प्रथम, अनिता द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में अनितादेवी प्रथम, निरमादेवी द्वितीय तथा जयमालादेवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, खूशबू द्वितीय तथा अंजू तृतीय स्थान पर रही।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को रामानंदाचार्य की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुवार सवेरे ११ बजे वैष्णव समाज भवन में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद बाबूदास, जगदीशदास पीपावत पचपदरा वालों की ओर से महा प्रसादी का आयोजन होगा। नारायण दास महाराज व राघवदास महाराज के सानिध्य में आयोजित सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे।
कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड में गत वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्व. अचलदास पीपावत की स्मृति में रतनदास वैष्णव, चरणदास वैष्णव परिवार की ओर से नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में रतन वैष्णव, ईश्वरदास अग्रवाल, बाबूदास इंद्राणा, महेंद्रकुमार, बाबूदास, विष्णुदास दाखां, राजेंद्र अग्रावत, रसजीव गोलिया, अचलदास, शंकरदास, मोहनदास अग्रावत, श्यामदास तैयारियों में जुटे हुए हैं।