पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़मेर से दक्षिण भारत रेल सेवा का सपना अधूरा

बाड़मेर से दक्षिण भारत रेल सेवा का सपना अधूरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चबाड़मेर

नवकार बाल विद्या मंदिर उप्रावि द्वारा बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.प्रियंका चौधरी ने झंडी दिखा कर रवाना किया।इससे पूर्व आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार हैं। हमें मतदान के दिन सभी को मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करना चाहिए।

रैली के दौरान बच्चों ने विभिन्न मोहल्लों में मतदान जागरुकता से प्रेरित नारे लगाए। हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र की क्या पहचान हम निष्पक्ष करें मतदान, वोट हमारा है अनमोल कभी न लेंगे इसका मोल जैसे कई मतदान जागरु कता से प्रेरित नारे लगाकर मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन गणेश राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उमर फारूक गौरी, संस्थान अध्यक्ष सुरेश जाटोल, दुर्गा, निकिता, रमजान खान, निहाल खान, स्वरूपाराम, नरेन्द्र सोनी, सोनू राठौड़, मोहित कुमार व रामलाल माली मौजूद थे। इस अवसर पर मारवाड़ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नरपतसिंह देवड़ा, वी.डी.एस. कंपनी के प्रबंधक जोसफ, पूर्व पार्षद छगनलाल जाटोल, तनेराज सिंह गहलोत, प्रधानाध्यापिका भावना चौधरी मौजूद थीं।

बालोतरा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक कॉलेज असाडा का वार्षिक कार्यक्रम ‘उड़ान २०१४’ का आगाज बुधवार से समारोहपूर्वक हुआ। संस्था के सचिव अशोक गोयल ने बताया कि पांच दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कैलाश लोहिया ने ध्वजारोहण कर किया। गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन शैक्षिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विज्ञान क्विज व तकनीकी सेमीनार का आयोजन किया गया। विज्ञान क्विज में अशोक कुमार व बाबूलाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

: बालोतरा. पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर व चोरी की बाइक खरीदने के आरोपी।

अब तक कुल 25 मोटरसाइकिलें बरामद और बरामदगी की संभावना

चोरी की 9 और बाइक बरामद, पांच बाइक चोर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज. बालोतरा

बालोतरा पुलिस के लिए सिरदर्द बनीं बाइक चोरी की वारदातों का आखिर पुलिस ने खुलासा कर ही दिया। पुलिस को अब तक चोरी की 25 बाइक बरामद हो चुकी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में 7-8 बाइक और बरामदगी की उम्मीद है। बालोतरा पुलिस ने बुधवार को चोरी की 9 बाइक बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही 16 बाइक बरामदगी के साथ 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया था।

बालोतरा थानाधिकारी सुखाराम विश्नोई ने बताया कि बाड़मेर एसपी हेमंत शर्मा के निर्देशानुसार बालोतरा डीएसपी अमृतलाल जीनगर व उनके नेतृत्व में गठित टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरियों का खुलासा करने के लिए गठित टीम के सीआई सुखाराम विश्नोई के नेतृत्व में एएसआई रावताराम, कानिस्टेबल सुखदेव भादू, राकेश कुमार, जसाराम व उदयसिंह ने कडी मेहनत व प्रयास कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों रहीमखां पुत्र मुबिनखां मुसलमान ((32)), शकुरखां पुत्र गजनखां मुसलमान ((26)) निवासी देवीकोट, पुलिस थाना सांगड़ ((जैसलमेर)), पोकरराम पुत्र भोमाराम मेघवाल ((30)) निवासी कानासर पुलिस थाना शिव ((बाड़मेर)), वीरमाराम पुत्र राणाराम मेघवाल ((19)) निवासी कानासर पुलिस थाना शिव ((बाड़मेर)), अचलाराम पुत्र जोधाराम जाट ((25)) निवासी झाख, पुलिस थाना गिड़ा ((बाड़मेर)) को दस्तीयाब कर गहन पूछताछ करने कर कुख्यात मोटरसाइकिल चोर लूणाराम द्वारा बालोतरा से चोरी की गई मोटरसाइकलें खरीदना स्वीकार किया। इस मामले में अब तक टीम की ओर से कुल 25 मोटरसाइकलें बरामद की जा चुकी है। वहीं 7-8 मोटरसाइकिल और बरामद होने की संभावना है।



नालियां निर्माण की मांग

सिवाना . कस्बे के सबसे बड़े मोहल्ले पादरू की वास की करीब एक दर्जन गलियों में लंबे समय से मुख्य मार्गों पर नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों व मुख्य मार्गों पर फैल रहा है। इस समस्या से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होने के साथ गंदगी के कारण बीमारियों से रूबरू होना पड़ रहा है। जैन युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश नाहटा, ओमप्रकाश प्रजापत, सुखदेव पंवार, पूर्व वार्ड पंच लच्छीराम माली सहित मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर पादरू की वास के तीन मुख्य मार्गों सहित एक दर्जन गलियों में नाले व नालियों का निर्माण करने की मांग की।

बढ़ाई पेंशन के फिक्सेशन की मांग

सिवाना . पेंशनर समाज शाखा सिवाना के अध्यक्ष मूल खां शेख सहित पेंशनरों ने जिला कोषाधिकारी बाड़मेर को ज्ञापन भेजकर फिक्सेशन की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से 3025 से 3450 पेंशन के आदेश जुलाई 2013 में किए जाने के बावजूद अभी तक पेंशनरों की बढ़ाई गई पेंशन का फिक्सेशन नहीं किए जाने से पेंशनर परेशान है।

बसपा की बैठक आयोजित

सिवाना . बहुजन समाज पार्टी की बैठक मंगलवार को देवंदी रोड स्थित रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूती प्रदान कर सभी जाति के लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाने व जन समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सांवलाराम गुगरोट, विधानसभा अध्यक्ष बंशीलाल, विधानसभा प्रभारी अलाराम भागवा, महासचिव विशनाराम पंऊ, गेबाराम इंद्राणा, अखिलेश परिहार, नेमाराम ईटवाया, सांवलाराम मोतीसरा, मोहनलाल, आंबाराम राखी, छगनलाल ढींढस,

इंद्रकुमार रमणिया मौजूद थे।

बुकिंग कार्यालय बंद होने से परेशानी

कल्याणपुर. कस्बे में रोडवेज बुकिंग कार्यालय पिछले 7 माह से बंद होने के कारण कस्बे से आवागमन करने ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते ग्रामीण मजबूरन निजी बसों में सफर कर रहे हैं। ग्रामीण भोमाराम, वीरमाराम, अशोक सहित ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज विभाग की उदासीनता के चलते बुकिंग कार्यालय बंद पड़ा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, मगर बुकिंग कार्यालय नहीं खोला जा रहा है। बुकिंग कार्यालय बंद होने के चलते कई बसें सीधे निकल जाती हैं।

रोड लाइटें लगाने की मांग

कल्याणपुर. कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडलाइट नहीं होने से स्थानीय कस्बेवासियों सहित वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामाराम चौधरी, मूलाराम ने बताया कि रोड लाइट व्यवस्था के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कस्बे के समदड़ी चौराहे, नागाणा मंदिर मार्ग, धर्मसर रोड पर भी रोड लाइट की व्यवस्था करवाने की मांग की।



गाइडलाइन आई नहीं, टाइम टेबल जारी



बाड़मेर के लिए यह ऐतिहासिक सौगात थी कि दक्षिण भारत के लिए बाड़मेर से सीधे रेल सेवा शुरू होगी। बाड़मेर-जैसलमेर के अधिकांश लोग व्यापारिक दृष्टि से गुजरात, महाराष्ट्र में काम करते है। ऐसे में बैंगलुरू रेल सेवा से यहां के व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सौगात मिलेगी। फिलहाल बाड़मेर से बस सेवा के अलावा दक्षिण भारत के लिए सीधा कोई संपर्क नहीं है।



बाड़मेर-बैंगलुरू के लिए सेवा शुरू करने को लेकर अब तक कोई तिथि जारी नहीं हुई है। लेकिन बैंगलुरू रेल सेवा को टाइम टेबल में शामिल कर दिया गया है। बाड़मेर-यशवंतपुरा के लिए चलने वाली बैंगलुरू एक्सप्रेस बाड़मेर, बालोतरा, समदड़ी, भीलड़ी, डीसा, पालनपुर होते हुए यशवंतपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार रात 1 बजे बाड़मेर से रवाना होगी और सप्ताह के किसी दिन 8 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। फिलहाल ट्रेन को कब और किस वार को चलाया जाएगा। इसको लेकर कोई गाइडलाइन तय नहीं हुई है।



लाखाराम जाखड़ - बाड़मेर

रेल बजट में बाड़मेर को निराशा के बाद बाड़मेर- जैसलमेर सांसद की अनुशंसा पर बाड़मेर से बैंगलुरू ट्रेन की मंजूरी 27 फरवरी 2013 को मिली थी। करीब 11 माह बाद भी बाड़मेर में बैंगलुरू के लिए ट्रेन शुरू करने को लेकर जोधपुर संभाग रेलवे के पास कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जिससे बैंगलुरू के लिए रेल सेवा का सपना साकार नहीं हो पाया है।

26 फरवरी 2013 को केन्द्र सरकार ने रेल बजट पेश किया। इसमें बाड़मेर-जैसलमेर को कोई खास सौगात नहीं मिली। इससे थारवासियों को निराशा हाथ लगी। इस दौरान सांसद हरीश चौधरी की पहल पर बाड़मेर से यशवंतपुरा तक रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की गई। इससे लोगों की उम्मीदों को पंख लगे। मगर, लंबे अर्से बाद भी घोषणा की क्रियान्विति शुरू नहीं हुई।

मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचे : डॉ. प्रियंका



स्कूल में शिक्षक लगाने की मांग

बालोतरा. राजकीय राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मनणावास में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष भैरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में स्कूल प्रबंधन समित के सदस्यों एवं अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षण व्यवस्था में अध्यापक नहीं लगाने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर बीईईओ, एसडीएम व पचपदरा विधायक को अवगत करवाने के बावजूद भी अभी तक स्कूल में शिक्षक नहीं लगाए गए हैं। इससे स्कूल की शिक्षण व्यवस्था के साथ अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। राजपुरोहित ने बताया कि स्कूल में केवल एक अध्यापक व एक प्रधानाध्यापक कार्यरत है। जबकि एक अध्यापक को बालोतरा में बीएलओ के कार्य में लगा दिया गया है, जिसे बार-बार उपखंड कार्यालय बैठकों में जाना पड़ता है तथा मतदाता सूची का का कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षण व्यवस्था में समय रहते अध्यापक नहीं लगाए गए तो मजबूरन उग्र आंदोलन के साथ स्कूल की तालाबंदी की जाएगी।

भाजपा मंडलों के प्रभारी नियुक्त

बालोतरा. भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा के प्रभारी रामचरण बोहरा के निर्देशानुसार लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। भाजपा जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के बाड़मेर शहर प्रभारी गिरधरसिंह कोटड़ा, बाड़मेर ग्रामीण प्रभारी तरूणराय कागा, बालोतरा शहर प्रभारी लादूराम विश्नोई, बालोतरा ग्रामीण प्रभारी हमीरसिंह भायल, बायतु प्रभारी अमराराम चौधरी, धोरीमन्ना प्रभारी रूपसिंह राठौड़, सिणधरी प्रभारी कैलाश चौधरी, शिव प्रभारी गोविंद मेघवाल, सिवाना प्रभारी वीरसिंह भाटी, जैसलमेर शहर प्रभारी मुकेश गज्जा, जैसलमेर ग्रामीण प्रभारी भवानीसिंह, सम प्रभारी सवाईसिंह को नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि सभी मंडल के प्रभारी मंडल बैठकों में बूथों की संरचना ठीक करने एवं बूथों की टीम बैठक में तय करेंगे।

बकाया वेतन दिलाने की मांग

बालोतरा. होमगाड्र्स ने पिछले सात माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा। पत्र में होमगार्ड चैनाराम सारण ने बताया कि होमगाड्र्स का पिछले सात माह से वेतन बकाया है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, मगर अधिकारी की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, ताकि उन्हें वेतन मिले।