कानून व्यवस्था सुधारने की मांग
बाड़मेर. सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मृदुरेखा चौधरी सहित शहरवासियों ने एसपी को ज्ञापन सौंप शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शहर सहित जिले में दिनों दिन चोरी, लूट की घटनाएं बढ़ रही है। अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। रात्रि गश्त में रहने वाले जवान सही ड्यूटी नहीं करते है, जिससे भी घटनाएं बढ़ी है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जुआरियों व शराबियों का आतंक है, जिससे मोहल्ले वासी व आमजन परेशान है। शहर में मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े भारी वाहन, दुपहिया वाहनों का जमघट, जगह-जगह अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ज्ञापन में बताया कि पुलिस कानून व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर आमजन को राहत दिलाए। इस दौरान मांगीलाल छाजेड़, केके जैन, लक्ष्मण वडेरा सहित कई लोग मौजूद रहे। ज्ञापन की एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भेजी।