क्रिकेट कप का फाइनल आज
भास्कर न्यूज क्चबाड़मेर
महाविजय क्रिकेट कप में बुधवार को तीन मैच खेले गए जिनमें पहले मुकाबले में करणी हॉस्टल ने एनएस क्लब फोगेरा को नौ रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।इसी तरह दूसरे मुकाबले थार केलकर तथा करणी हॉस्टल के बीच खेला गया। करणी हॉस्टल ने पांच विकेट खोकर यह मुकाबला छह विकेट से जीत सेमिफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमिफाइनल मैच समदड़ी व बुरहान का तला के बीच खेला गया जिसमें समदड़ी की टीम ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमिफाइनल सुबह नौ बजे रॉयल्स किंग्स क्लब व करणी हॉस्टल के बीच खेला जाएगा। उसके बाद दोपहर एक बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।