टांके में गिरने से विवाहिता की मौत
बाड़मेर. तारातरा गांव में मंगलवार शाम एक विवाहिता की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। विवाहिता के काकी ससुर कुंभाराम पुत्र पूनमाराम मेघवाल निवासी तारातरा ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे भतीज दूदाराम की पत्नी पीपली देवी((20)) घर में बने टांके से पानी निकाल रही थी। अचानक पैर फिसलने से टांके में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।