पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता मंत्री अजयसिंह फहराएंगे ध्वज

सहकारिता मंत्री अजयसिंह फहराएंगे ध्वज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
गणतंत्र दिवस को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। एडीएम अरूण पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिला मुख्यालय बाड़मेर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह को अधिकृत किया है।
मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिला मजिस्ट्रेट भानु प्रकाश एटूरू ने एक आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस पर आदर्श स्टेडियम, सीनियर सैकंडरी स्कूल स्टेशन रोड तथा समस्त जिला क्षेत्र बाड़मेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। आदर्श स्टेडियम बाड़मेर तथा सीनियर सैकंडरी स्कूल स्टेशन रोड के लिए एसडीएम बाड़मेर, उपखंड मजिस्ट्रेट शिव, बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर, चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, गुड़ामालानी को तहसील क्षेत्र गुड़ामालानी के लिए तथा तहसील क्षेत्र सेडवा, पचपदरा, सिणधरी, बाड़मेर, धोरीमन्ना व समदड़ी के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन्हें राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
बैठक आयोजित : धोरीमन्ना. गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए बुधवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति सभागार में धोरीमन्ना तहसीलदार चुनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में धोरीमन्ना पंचायत समिति के विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा, विभागीय अधिकारी, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, सरपंच सुखराम विश्नोई एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।