पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  •  न्यूज इन बॉक्स

 न्यूज इन बॉक्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा



भास्कर न्यूज. बालोतरा

पचपदरा पुलिस ने खेड़ गांव में एक जने को अवैध देशी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार राजूराम पुत्र रायमलराम भाट निवासी खेड़ अवैध देशी शराब परिवहन कर ले जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



********

बच्चों ने घर-घर जाकर एकत्रित की सहयोग राशि



भास्कर न्यूज. सिवाना

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने अपेक्षित जन शिक्षा निधि के तहत आयोजित समर्पण सप्ताह में घर-घर जाकर धन राशि एकत्रित की।

प्रधानाचार्य अजयसिंह परमार ने बताया कि समर्पण सप्ताह के प्रभारी अनिलकुमार जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने नगर में घर-घर संपर्क कर 14 जनवरी मकर सक्रांति से 23 जनवरी सुभषचंद्र बोस जयंती तक आयोजित समर्पण सप्ताह में 72,512 रुपए की राशि एकत्रित की। जिसकों भारती कुष्ण निवारक संघ चांपा सीमावर्ती क्षेत्र, पूर्वोत्तर क्षेत्र, वनवासी क्षेत्र के अपेक्षित व पिछड़े क्षेत्रों के लिए भेजी जाएगी।



********

भाजपा मंडल प्रभारी करेंगे बैठकें



भास्कर न्यूज. बालोतरा

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा के सभी भाजपा मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडल की बैठकें आयोजित करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल ने बताया कि लोकसभा के भाजपा मंडल प्रभारी 24 जनवरी को बाड़मेर शहर, 31 जनवरी को बाड़मेर ग्रामीण, 25 जनवरी को बालोतरा शहर, 25 जनवरी को बालोतरा ग्रामीण, 30 जनवरी को बायतु, 31 जनवरी को सिणधरी, 30 जनवरी को चौहटन, 1 फरवरी को शिव, 30 जनवरी को सिवाना, 29 जनवरी को जैसलमेर शहर, 31 जनवरी को जैसलमेर ग्रामीण, 30 जनवरी को सम में भाजपा मंडलों के प्रभारी बैठकें आयोजित कर लोकसभा के प्रभारी रामचरण बोहरा को अपनी मंडलों की रिपोर्ट पेश करेंगे।



********

कॉलेज की चारदीवारी करवाने की मांग



भास्कर न्यूज. बालोतरा

एमबीआर कॉलेज के छात्रों ने सभापति के नाम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज की चारदीवारी करवाने की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि चारदीवारी नहीं होने के कारण हमेशा कॉलेज परिसर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे कॉलेज के छात्रों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ती है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह टापरा, सवाईसिंह हेगड़े, सुरेश टेलर, रितिक पंचारिया सहित कई जने मौजूद थे।



********

गणतंत्र दिवस का संचालन राजस्थानी भाषा में करवाने की मांग



भास्कर न्यूज. सिवाना

स्थानीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र जांगिड़ सहित पदाधिकारियों ने एसडीएम गोमती शर्मा को ज्ञापन सौंपकर 26 जनवरी को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन राजस्थानी भाषा में करवाने की मांग की।