पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन में बटेंगे राशनकार्ड

15 दिन में बटेंगे राशनकार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समदड़ी
लंबे इंतजार के बाद कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड तैयार होकर जिला रसद अधिकारी कार्यालय से पंचायत समिति सिवाना पहुंच गए हैं। ये सभी राशनकार्ड गुजरात इंफोटेक कंपनी की ओर से तैयार किए गए। करीब 1 साल से इंतजार के बाद 15-20 दिनों के अंदर राशनकार्ड संबंधित परिवार को ग्राम पंचायत के माध्यम से उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। राशनकार्ड का निर्धारित शुल्क रखा गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों व अंत्योदय परिवारों को 5 रुपए प्रति परिवार शुल्क से राशन कार्ड दिए जाएंगे। पंचायत समिति सिवाना में कुल 63,669 राशनकार्ड पहुंच गए हैं।




गलतियों का होगा सुधार

बड़े स्तर पर कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड बनाने के कार्य के चलते राशनकार्डों में खूब त्रुटियां आई है। राशनकार्ड अभियान 2012 के तहत नाम, आयु, श्रेणी आदि त्रुटियां कार्ड में दुरुस्त कर ग्राम पंचायत प्रक्रिया पत्र के साथ संलग्न कर पंचायत समिति के माध्यम से जिला रसद अधिकारी को सुधार के बाद वापस ग्राम पंचायत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। 15 दिन के अंदर गुजरात इंफोटेक कंपनी त्रुटी सुधार कर सरकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाएगी।

२७ जनवरी को होगी बैठक

27 जनवरी को बैठक रखी गई है। बैठक में ग्राम पंचायतों को राशनकार्ड वितरण के लिए दे दिए जाएंगे। 15 दिन में ग्राम पंचायत राशनकार्ड वितरण कर देगी। - करनाराम पटेल, पंचायत प्रसार अधिकारी, सिवाना

ऐसे होगा वितरण

कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड को वितरण करने के लिए बीडीओ फिरोज खां के निर्देशन में बैठक 27 जनवरी को पंचायत समिति सभा भवन में ग्रामसेवक, रोजगार सहायक व कनिष्ठ लिपिक की बैठक रखी गई है। पंचायत प्रसार अधिकारी करनाराम पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत के अनुसार राशनकार्ड वितरण के लिए दे दिए जाएंगे। बैठक में बीडीओ उन्हें राशनकार्ड संबंधित दिशा निर्देश भी प्रदान करेंगे। 15 दिन में ग्राम पंचायतों को क्षेत्र में राशनकार्ड वितरण करने होंगे।