पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनियुक्ति निरस्त कर मूल पद स्थापन पर भेजा जाए

प्रतिनियुक्ति निरस्त कर मूल पद स्थापन पर भेजा जाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. ग्राम पंचायत कुड़ी की सरपंच प्रमिला कंवर ने राउप्रावि माधाणियों की ढाणी पटाऊ कला में पद स्थापित अंग्रेजी विषय के अध्यापक महिपाल दवे की प्रतिनियुक्ति निरस्त करवाने की मांग की। सरपंच ने बताया कि अध्यापक दवे की प्रतिनियुक्ति राउप्रावि संख्या 8 बालोतरा की गई है। जिससे स्कूल में शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंग्रेजी विषय का अध्यापक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
प्रदूषित पानी छोडऩे की शिकायत
बालोतरा. बिठूजा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ओर से पाइप लगाकर प्रदूषित पानी खेतों में डालने की शिकायत काश्तकारों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर की। पत्र में काश्तकार सांवलराम, चौथाराम, गोविंद आदि ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ओर से पिछले लंबे समय से प्लांट से पाइप लाइन डालकर प्रदूषित पानी किसानों की खातेदारी जमीनों व गैर मुमकिन भूमि में छोड़ रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार वाटर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रोडलाइट लगाने की मांग
बालोतरा. शहर के इंदिरा कॉलोनी में स्थित जीनगर बस्ती में सड़क पर रोडलाइट लगाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने सभापति को पत्र सौंपा। पत्र में धनराज, हाजी मोहम्मद, भीमाराम, राजाराम, जोशना सहित मोहल्लेवासियों ने बताया कि जीनगर बस्ती में घनी आबादी होने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से यहां रोडलाइट नहीं लगाई गई है। इसके चलते मोहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चंपावाड़ी में वर्षगांठ समारोह २ को
सिवाना. कस्बे के मोकलसर रोड स्थित चंपावाड़ी परिसर में सीमंधर स्वामी जिन मंदिर जिन कुशलसुरी दादावाड़ी एव गुरु मंदिर की १३ वीं वर्षगांठ महोत्सव २ फरवरी को मनाया जाएगा।चंपावाड़ी ट्रस्ट मंडल के महामंत्री भूरचंद जीरावला ने बताया कि २ फरवरी को सवेरे ९ बजे कायमि ध्वजारोहण व नवकारसी भोज के लाभार्थी परिवार का बहुमान होगा। इसके बाद सतरभेदी पूजा, भक्ति संगीत कार्यक्रम एवं वार्षिक चढ़ावे की बोलियां बोली जाएगी। सवेरे ११.३० बजे ध्वजारोहण व दोपहर १२ बजे नवकारसी भोज का आयोजन होगा।