पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को दी एड्स के बारे में जानकारी

छात्राओं को दी एड्स के बारे में जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चबालोतरा
डीआरजे राजकीय कन्या कॉलेज में युवा विकास केंद्र एवं एनएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में वरिष्ठ सर्जन डॉ. जीसी वडेरा ने एड्स के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. वडेरा ने बताया कि एड्स एक भयंकर और जानलेवा बीमारी है, जो एचआईवी कीटाणुओं के संक्रमण से फैलती है। उन्होंने एड्स होने के कारण बताए और बचाव के उपाय पर रोशनी डाली तथा छात्राओं की ओर से पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने देश में एड्स की रोकथाम एवं उपचार के लिए कार्यरत संस्थाओं एवं संगठनों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सावधानीपूर्वक आचरण एवं पवित्र जीवन शैली अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रविना मेहता, उपाध्यक्ष नीता कंवर, महासचिव सीता, संयुक्त सचिव सारिका, सांस्कृतिक सचिव ज्योति व कॉलेज स्टाफ में प्रो. ओपी टेलर, डॉ. कमलजीत कौर आदि मौजूद थे।
प्राचार्य डॉ. एमएल मोदी ने छात्राओं को सजग एवं सावचेत रहने का परामर्श दिया। प्रो. टेलर ने डॉ. वडेरा का आभार व्यक्त किया।