- Hindi News
- नेशनल खो खो खेलकर लौटीं छात्राओं का स्वागत
नेशनल खो-खो खेलकर लौटीं छात्राओं का स्वागत
बालोतरा. राउप्रावि खेतलानाडी आसोतरा की खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दो छात्राओं का प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल लौटने पर स्कूल परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रामाराम पटेल ने बताया कि स्कूल की छात्रा ममता राजपुरोहित व ममता पटेल ने राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता भाग लेकर स्कूल व पूरे बालोतरा ब्लॉक का नाम रोशन किया।
स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में छात्राओं का एसएमसी अध्यक्ष पति सुराराम पटेल, प्रबोधक प्रभुराम, शैतानसिंह राजपुरोहित, सुनील दवे, डूंगरसिंह भाटी, राजेंद्रपाल पटेल ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। एसएमसी अध्यक्ष पटेल ने बताया कि प्रबोधक प्रभुराम के नेतृत्व में छात्राओं ने नेशनल स्तर पर खो-खो में
दमखम दिखाया।
: बालोतरा. नेशनल खिलाड़ी छात्राओं का स्वागत करते हुए।