- Hindi News
- बांठिया इंदिरा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
बांठिया इंदिरा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
बालोतरा. इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल नई दिल्ली की ओर से आयोजित सेमिनार में बाड़मेर जिला कांग्रेस आर्थिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओम बांठिया को इंदिरा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। बांठिया को अतिथियों की ओर से प्रोफेशनल क्षेत्र में शैक्षणिक, सामाजिक न्याय एवं विकास कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए इंदिरा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। बांठिया को सम्मानित करने पर जिला प्रकोष्ठ महामंत्री अरविंद मदाणी, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, शिक्षाविद् राष्ट्रपति एवार्डी सालगराम परिहार, रोटरी संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संतोषसिंह शिवनानी, कमलेश बोहरा, कांतिलाल मेहता, प्रमेंद्र बाफना, क्लब अध्यक्ष, डॉ. खुशाल खत्री, सुरेश श्रीश्रीमाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हर्ष व्यक्त किया।