पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औपचारिक बना प्रशिक्षण कार्यक्रम, कुर्सियां रही खाली

औपचारिक बना प्रशिक्षण कार्यक्रम, कुर्सियां रही खाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय पंचायत समिति सभागार में आयोजित पंचायत समिति सदस्य व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का जैंडर संवेदी शासन विकास मुद्दे पर प्रशिक्षण महज औपचारिक दिखा। प्रशिक्षण में पंचायत समिति सदस्य व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति नहीं के बराबर नजर आई। इसके चलते आधे से ज्यादा कुर्सियां भी खाली रही। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति के किसी भी आयोजन को लेकर जिम्मेदारों की ओर से संबंधित सदस्य को सूचना नहीं देना और बैठकों में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होने के चलते जनप्रतिनिधियों का मोह पंचायत समिति के आयोजनों से भंग होने लगा है। गुरुवार को प्रशिक्षण में पहुंचे पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश ने भी यह आरोप पंचायत समिति प्रशासन पर लगाया। इधर बीडीओ सविता टी चौधरी ने बताया कि इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति सदस्य व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दे पर प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में प्रधान जमनादेवी गोदारा, एईएन प्रकाशचंद्र सुराणा, डॉ. विष्णुप्रसाद अग्रवाल, कृषि पर्यवेक्षक वीके जैन, दक्ष प्रशिक्षक पंचायत प्रसार अधिकारी उकाराम, सवेरा संस्थान के खींयाराम ने जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दों पर जानकारी दी।