पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ रणुजा तीर्थ की वर्षगांठ आज

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ रणुजा तीर्थ की वर्षगांठ आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
पचपदरा रोड स्थित श्री शंखेश्वर पाŸवनाथ रणुजा पंचधाम तीर्थ पर वार्षिकोत्सव के तहत शुक्रवार को ध्वजारोहण किया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष किशोर लूंकड़ ने बताया कि तीर्थ की बरसी के उपलक्ष्य में जवाहरलाल गौतमचंद लूंकड़ बीएन ग्रुप परिवार की ओर से ढोल ढमाके के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। बरसी के उपलक्ष्य में प्रतिमाओं की विशेष आंगी की ओर से साज-सज्जा, मंदिर परिसर को पुष्प मालाओं एवं रोशनी से सजाया जाएगा। तीर्थ पर नगर परिषद अध्यक्ष महेश बी चौहान, जैन समाज अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।