पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की तैयारियां

गणतंत्र दिवस की तैयारियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा/सिवाना. गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। बालोतरा के भगतसिंह सभा स्थल पर सवेरे-सवेरे विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास करते देखा जा सकता है। वहीं अन्य आयोजनों को लेकर उपखंड प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
इधर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का सामूहिक आयोजन स्थानीय राउमावि प्रांगण में आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं और पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। राउमावि के प्रधानाचार्य ओमराम पालीवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पीटी-परेड, व्यायाम प्रदर्शन के गुर शारीरिक शिक्षक हमीद खां, एनसीसी प्रभारी हनवंतसिंह मवड़ी, दिनेश सांखला, अशोककुमार भाटिया, वैलाराम, राजेंद्र यादव, नरेंद्रसिंह भायल की ओर से सिखाए जा रहे हैं।