पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें : शर्मा

अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें : शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना. मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम गोमती शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रत्येक मनुष्य का अधिकार है। मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार है। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व बताया। मतदाता जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता के नारे लगाए। मतदाता जागरूकता रैली बस स्टैंड गांधी चौक, मोकलसर रोड, सदर बाजार सहित मुख्य मार्गों से गुजरी। समाज कल्याण अधिकारी हेमाराम जरमल, ओमाराम पालीवाल, शारीरिक शिक्षक हमीद खां, एनसीसी प्रभारी हनवंतसिंह मवड़ी, वैलाराम, दिनेश सांखला, नरेंद्रसिंह भायल आदि मौजूद थे।