पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉयल्स किंग्स क्लब बना चैम्पियन

रॉयल्स किंग्स क्लब बना चैम्पियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जसदेर धाम में महाविजय क्रेडिट कॉ-आपरेटिव के तत्वावधान में गत 16 जनवरी से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता रॉयल्स किंग्स के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करने हुए जीत लिया। रॉयल्स किंग्स के कप्तान ईश्वरसिंह राठौड़ ने बताया कि फाइनल मुकाबला राणी देशीपुरा व रॉयल्स किंग्स के बीच खेला गया जिसमें राणी देशीपुरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स किंग्स क्लब के रामसिंह ने 15 गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए 8 छक्कों 2 चौकों की मदद से 60 रन, आनंदसिंह सोढ़ा ने 1 छक्का व 2 चौके की सहायता से 23 की बदौलत राणी देशीपुरा को 9 विकेट से हरा दिया। अंपायर की भूमिका दिलावरसिंह सोढ़ा, तेजाराम जाट व प्रयागसिंह ने निभाई।
समारोह के मुख्य अतिथि महाविजय क्रेडिट को -ऑपरेटिव सोयासटी के एम.डी. गौतमसिंह राजपुरोहित व प्रेमजी ने विजेता टीम को सम्मानित किया। वहीं मैन ऑफ दी सीरिज दिलावर सिंह सोढ़ा, बेस्ट बॉलर बरकत खां तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रामसिंह बने व विशेष सहयोग जोगराम भईया तथा महावीरसिंह भाटी का रहा।