उड़ान-2014 के तहत प्रतियोगिताएं
बालोतरा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक कॉलेज असाडा प्रांगण में पांच दिवसीय वार्षिक उड़ान-2014 कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को वाद-विवाद, अंताक्षरी, संगीत प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कॉलेज निर्देशक कैलाश लोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता के वाद-विवाद पक्ष में कुंभाराम व विपक्ष में रमेशकुमार प्रथम रहे। अंताक्षरी प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल ब्रांच प्रथम रही। संगीत प्रतियोगिता में मालमसिंह विजय रहा। डांस प्रतियोगिता में महेंद्रकुमार ने बाजी मारी। क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हो रहा है। लोहिया ने बताया कि खेलों को खेलने से विद्यार्थी के सर्वांगीण गुण में विकास होता है।