पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोरी के सभी आरोपियों को जेल

बाइक चोरी के सभी आरोपियों को जेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. बालोतरा पुलिस की ओर से बाइक चोरी के साथ गिरफ्तार किए गए खरीदार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। वहीं मुख्य आरोपी को भी इस मामले में शामिल करते हुए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने रहीम खां पुत्र मुबिन खां, शकुर खां पुत्र गजन खां, पोकरराम पुत्र भोमाराम मेघवाल, वीरमाराम पुत्र राणाराम मेघवाल व अचलाराम पुत्र जोधाराम जाट को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया।